{"_id":"69ebd357f79ddce0610465a9","slug":"father-returning-from-daughters-in-laws-house-dies-in-accident-lucknow-news-c-13-lko1070-1706378-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेटी की ससुराल से लौट रहे पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेटी की ससुराल से लौट रहे पिता की हादसे में मौत
विज्ञापन
माल। बेटी की ससुराल से लौट रहे मुंशीखेड़ा निवासी बाइक सवार राजमिस्त्री राजेश कुमार (45) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह रातभर घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े रहे और फिर उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह लोगों को घटना का पता चला।
भाई महेंद्र ने बताया कि राजेश 15 अप्रैल को सीतापुर के बिसवां में ब्याही बेटी अनामिका के यहां मकान बनाने गए थे। बृहस्पतिवार रात आठ बजे बाइक से लौटते वक्त आदमपुर चौराहे के पास किसी वाहन की टक्कर से राजेश सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। अंधेरा होने से कोई उन्हें देख नहीं सका। वह रातभर घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े रहे और उनकी मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची माल पुलिस ने दस्तावेज की मदद से राजेश की पहचान कर परिजनों को खबर दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। महेंद्र ने बताया कि राजेश की नाक, कान, मुंह, सिर और पेट से खून रिस रहा था। पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई, जहां मृत घोषित कर दिया गया। महेंद्र का कहना है कि राजेश हेलमेट पहने थे। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि राजेश की बाइक सड़क किनारे क्षतिग्रस्त मिली है। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।