उन्नाव में बेटी ने मांगी रोटी तो बाप ने घोंट दिया गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूख से बेहाल होकर बिलख रही तीन साल की मासूम बेटी ने रोटी मांगी तो नशेबाज बाप ने गुस्से में उसका गला घोंट दिया। घर में मौजूद बड़ी बेटी ने शोर मचाया तो परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के भतावां गांव निवासी विजय के शराब पीने की लत से नाराज उसकी पत्नी अपने चार माह के बच्चे के साथ 15 दिन पहले मायके चली गई। जबकि उसकी दो बेटियां नेहा (5) और सुनेहा (3) घर पर ही रहीं।
सोमवार सुबह भूख से परेशान सुनेहा ने शराब के नशे में घुत पिता से रोटी मांगी। विजय ने उसे चुप रहने का इशारा किया। आरोप है कि भूख से बिलबिला रही सुनेहा जोर से रोने लगी तो गुस्साए पिता ने उसका गला घोंट दिया।
पत्नी को नहीं हो रहा यकीन
टी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी भाग निकला। बड़ी बेटी नेहा ने चिल्लाने पर विजय का भाई रमाकांत व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दोस्तीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज दयाशंकर पांडेय को सूचना दी।
पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ देर बाद गांव के बाहर से पलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के भाई रमाकांत की तहरीर पर पुलिस ने विजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है।
अपने पति के हाथों बेटी का गलाघोटकर हत्या किए जाने की सूचना पर अपने चार माह के बच्चे को गोद में लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंची रोशनी बेटी के शव से लिपट कर रोने लगी। उसके मुताबिक उसे विश्वास नहीं होता कि उसके पति ने ही बेटी की हत्या कर दी लेकिन शराब के नशे में वह ऐसा कर भी सकता है।