फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father and son killed after being hit by a speeding pickup truck

Lucknow News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

Tue, 09 Jun 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 09 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Father and son killed after being hit by a speeding pickup truck
कमलेश त्रिवेदी की फाइल फोटो।
सरोजनीनगर। सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे पिता कमलेश कुमार त्रिवेदी (55) और पुत्र अखिल त्रिवेदी (21) की बंथरा इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

इटौंजा के भगौतापुर निवासी कमलेश गांव में पान की दुकान चलाते थे। सोमवार को वह अखिल को कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने गए थे। परीक्षा के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक अखिल चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। रात करीब आठ बजे बंथरा क्षेत्र में कानपुर राजमार्ग स्थित आजाद अतिथि गृह के पास यह घटना हुई। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और बाइक समेत करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बंथरा निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन से मृतकों की पहचान हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। वाहन के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ लोगों ने दावा किया कि पहले कार ने टक्कर मारी थी, जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया। कमलेश के परिवार में उनकी पत्नी और बड़ा बेटा आकाश हैं।

कमलेश त्रिवेदी की फाइल फोटो।

कमलेश त्रिवेदी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed