फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   father and daughter died in an accident in gonda .

ट्रक व बोलेरो की जबरदस्त भिड़ंत में बाप-बेटी की मौत, दो बच्चे भी मां के गर्भ में मरे

Thu, 05 Oct 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Thu, 05 Oct 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
father and daughter died in an accident in gonda .
- फोटो : amar ujala

गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर वकील कुआं के पास बुधवार की देर रात सड़क किनारे खड़ी ट्रक में बोलेरो जीप की हुई भिड़ंत में बाप-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हादसे में एक महिला के गर्भ में पल रहे दो बच्चों की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


उधर हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ट्रक को थाने लाकर सीज कर दिया है। मामले में थाना वजीरगंज में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थाना वजीरगंज क्षेत्र के साहिबापुर गांव के रहने वाले सूर्यनारायण सिंह अपनी गर्भवती बेटी सीमा का इलाज कराने के लिए बहू इंद्रा सिंह के साथ बुधवार की रात बोलेरो जीप से मुख्यालय स्थित एक नर्सिंग होम में गए थे। वहां इलाज कराने के बाद वह सभी देर रात घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर थाना वजीरगंज क्षेत्र के वकील कुआं के पास सड़क के किनारे मौरंग उतार रहे एक ट्रक से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बोलेरो में सवार सूर्यनारायण सिंह (55) उनकी गर्भवती बेटी सीमा सिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

ये हुए गंभीर रूप से घायल

father and daughter died in an accident in gonda .

हादसे में बोलेरो चालक पप्पू सिंह निवासी सहिबापुर (30) व सूर्यनारायण सिंह की बहू इंद्रा सिंह (32) गंभीर रुप से घायल हो गईं। हादसे के दौरान आस-पास के लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना वजीरगंज पुलिस ट्रक को थाने लाकर सीज कर दिया है। इस मामले में सूर्यनारायण सिंह के समधी रामकिशोर सिंह निवासी कोंडर ने थाना वजीरगंज में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष वजीरगंज विनय कुमार सरोज ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

सीमा के गर्भ में पल रहे दो बच्चों की भी गई जान
वजीरगंज गोंडा। कोंडर गांव के रहने वाले सीमा के श्वसुर रामकिशोर सिंह के मुताबिक दो साल पहले उन्होंने अपने बेटे मन्नू की शादी सीमा के साथ की थी। उन्होंने बताया कि सीमा गर्भवती थी और उसके गर्भ में दो बच्चे पल रहे थे। इस हादसे ने सीमा के साथ ही उसके गर्भ में पल रहे दो बच्चों की भी जान ले ली। मौत की सूचना मिलते ही सीमा के ससुराल व मायके में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed