फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father and brother of rape accused get anticipatory bail

Lucknow News: दुष्कर्म के आरोपी के पिता व भाई को मिली अग्रिम जमानत

Sat, 07 Feb 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 07 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Father and brother of rape accused get anticipatory bail
लखनऊ। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और विवाह से इन्कार करने के आरोपी के पिता पृथ्वीपाल सिंह और भाई राजेंद्र प्रताप सिंह को अग्रिम जमानत मिल गई। जिला जज मलखान सिंह ने आरोपियों को 50-50 हजार रुपये की जमानत दी है।
विज्ञापन


आरोपियों के वकील ने कोर्ट को बताया कि आरोपी निर्दोष हैं और उन्होंने कोई भी अपराध नहीं किया है। वहीं, कोर्ट में सरकारी वकील ने तर्क दिया कि वादिनी ने गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर के मुताबिक वह ओडिशा की रहने वाली है और लखनऊ में रहकर काम करती है। इसी बीच उसकी पहचान आरोपी पृथ्वीपाल सिंह के बेटे महेंद्र प्रताप सिंह से हुई। कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। आरोप लगाया गया कि महेंद्र प्रताप सिंह ने वादिनी का दो बार गर्भपात भी कराया। जब वादिनी ने महेंद्र प्रताप से विवाह करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। आरोप लगाया गया की महेंद्र के घरवालों ने भी उसका साथ दिया और शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed