{"_id":"65febae2a7eca953bd089745","slug":"fatehpurs-vehicle-owner-and-two-arrested-for-running-away-with-seized-truck-raebareli-news-c-101-1-slko1033-112404-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीज ट्रक लेकर भागे फतेहपुर के वाहन मालिक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीज ट्रक लेकर भागे फतेहपुर के वाहन मालिक समेत दो गिरफ्तार
Sat, 23 Mar 2024 04:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड ट्रक को सिविल लाइन चौकी में कराया गया था खड़ा
18 मार्च को सीज किया गया था ट्रक, 19 की सुबह हो गया था गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। सीज करने के बाद शहर की सिविल लाइंस चौकी में खड़े ट्रक के गायब होने की गुत्थी सुलझ गई है। शुक्रवार को पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया। फतेहपुर जिले में रहने वाले ट्रक के मालिक समेत दो लोगों को पकड़ने के बाद चालान कर दिया गया।
बीती 18 मार्च को खनन अधिकारी उमाकांत ने मौरंग भरा ट्रक सीज करके सिविल लाइंस चौकी में खड़ा करा दिया था। 19 मार्च की सुबह चौकी में खड़ा ट्रक गायब हो गया। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने लीपापोती की, लेकिन मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करके ट्रक की बरामदगी में लग गई।
शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद ट्रक की बरामदगी के लिए प्रयास किया गया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की पड़ताल की गई। शुक्रवार को मुंशीगंज स्थित बाईपास से ट्रक मालिक अजय यादव निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना हुसैनगंज फतेहपुर और राकेश द्विवेदी उर्फ अभिनय कुमार निवासी आदर्श नगर थाना डलमऊ रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक भी बरामद कर लिया गया। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।