फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fat increased in children after corona.

SGPGI: कोरोना काल के बाद बच्चों में बढ़ा मोटापा, देश का हर दसवां बच्चा फैटी लिवर का शिकार

Sun, 26 Feb 2023 02:00 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Feb 2023 02:00 PM IST
सार

फैटी लिवर का एक प्रमुख कारण बच्चों का खानपान है। फास्ट फूड इसके लिए सर्वाधिक जिम्मेदार है। कोरोना के बाद बच्चों में फैटी लिवर की समस्या बढ़ी है।

विज्ञापन
Fat increased in children after corona.
- फोटो : iStock

विस्तार

बच्चों का मोटापा उनके लिए खतरनाक हो सकता है। देश का हर दसवां बच्चा फैटी लिवर का शिकार है। कोरोना काल के बाद बच्चों में मोटापा का प्रतिशत 1.5 गुना बढ़ा है। यह फैटी लिवर की वजह बन सकता है। एसजीपीजीआई के हेपोटोलॉजी विभाग के स्थापना दिवस पर आयोजित सीएमई में प्रो. मोइनक सेनशर्मा ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पीजीआई के बाल पेट रोग विशेषज्ञ प्रो. मोइनक सेन शर्मा ने बताया कि लिवर की कोशिकाओं में जब ज्यादा मात्रा में फैट जमा हो जाता है तब फैटी लिवर की परेशानी होती है। इससे लिवर के काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। मोटापे की वजह से इनमें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण दिल की बीमारी की आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए बच्चों का खानपान विशेषकर फास्ट फूड सबसे ज्यादा जिम्मेदार है।
विज्ञापन


पेट रोग विशेषज्ञ प्रो. समीर मोहिंद्रा ने बताया कि इम्यून हेपेटाइटिस ऐसी बीमारी है, जिसमें किसी अज्ञात कारणों से लिवर में क्रोनिक सूजन होने लगती है। ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस की समस्या होने पर मरी ऑटोइम्यून हैपेटाइटिस के निदान के लिए जांच जरूरी है। अगर लीवर एंजाइम में बढ़ोतरी होती है, तो इसका पता रक्त जांच से चल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed