फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fastag will be able to recharge on toll plaza in up Will be mandatory from 15 February

यूपी: टोल प्लाजा पर हाथोंहाथ रिचार्ज करा सकेंगे फास्टैग, 15 फरवरी से होगा अनिवार्य, लग रही ये मशीनें

Mon, 08 Feb 2021 11:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fastag will be able to recharge on toll plaza in up Will be mandatory from 15 February
फाइल फोटो - फोटो : social media
प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर हाथोंहाथ फास्टैग रिचार्ज होगा। इसके लिए एनएचएआई प्रत्येक प्लाजा पर प्वाइंट ऑफ सेल (पॉस) मशीन की व्यवस्था कर रहा है। 
विज्ञापन


यूपी में स्थित राष्ट्रीय राजमार्गों पर 78 टोल प्लाजा हैं। वर्तमान में प्रत्येक टोल प्लाजा पर दोनों दिशा में एक-एक हाईब्रिड लेन है। यानी, उस लेन में फास्टैग के अलावा नकद भी भुगतान किया जा सकता है। फास्टैग लेन में बिना फास्टैग के आने पर दोगुना टैक्स लिए जाने का प्रावधान है।

केंद्रीय मंत्रालय ने 15 फरवरी से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान की सुविधा खत्म करने की घोषणा की है। किसी भी लेन में नकद भुगतान की सुविधा नहीं मिलेगी। अगर कोई वाहन बिना फास्टैग के आएगा तो उससे नकदी में दोगुना टोल टैक्स लिया जाएगा। 
विज्ञापन


एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल 90 प्रतिशत तक टोल टैक्स फास्टैग के माध्यम से ही आ रहा है। हालांकि, राजमार्गों पर नियमित रूप से न चलने वाले लोग अभी भी नकद भुगतान कर रहे हैं। इन्हें भी जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित ने बताया कि हर प्लाजा पर फास्टैग की बिक्री की व्यवस्था की जा चुकी है। फास्टैग रिचार्ज करने की व्यवस्था भी कर रहे हैं। अगर किसी वाहन का फास्टैग रिचार्ज नहीं है तो वाहन स्वामी या चालक को प्लाजा से 200 मीटर पहले वाहन रोकना होगा, वह बूथ पर आकर अपने फास्टैग को रिचार्ज करवा सकेगा। 

एनएचएआई, आगरा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरुण यादव ने बताया कि कभी-कभी रिचार्ज होने पर फास्टैग को एक्टिव होने में थोड़ा वक्त लगता है, इसलिए यह भी व्यवस्था होगी कि वह वाहन टोल प्लाजा को क्रॉस कर जाए। अगले टोल पर पिछला बकाया भी कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed