फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fast track court should investigate land purchase issue in Ayodhya.

अयोध्या: जमीन खरीद मामले में संजय सिंह ने फिर लगाए आरोप, कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो जांच

Sun, 20 Jun 2021 02:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Jun 2021 02:39 PM IST
सार

आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन में कई जगह अयोध्या के मेयर के भतीजे का नाम आ रहा है। दोनों के बैंक खातों की जांच हो तो बड़ा घोटाला सामने आएगा।

विज्ञापन
Fast track court should investigate land purchase issue in Ayodhya.
- फोटो : istock

विस्तार

अयोध्या में राममंदिर के लिए हो रही जमीन खरीद को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने वहां के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, उनके भतीजे व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के बैंक खातों की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंक खातों की जांच हुई तो बड़ा घोटाला सामने आएगा। उन्होंने सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करके इस मामले की सुनवाई कराने की मांग की। कहा, जिन लोगों का नाम इस प्रकरण में सामने आए हैं उन्हें तत्काल जेल भेजा जाए। वे लखनऊ में प्रदेश कार्यालय में कुछ लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो करोड़ की जमीन 18.50 करोड़ में खरीदने का खुलासा होने के करीब एक सप्ताह बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे साबित हो गया है कि सरकार मंदिर के लिए जुटाए गए चंदे का बंदरबांट करने वाले लोगों को बचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जमीन खरीद से संबंधित एक नया कागजात दिखाते हुए कहा कि अयोध्या के कोट राम चंदर में 14.80 लाख मालियत की जमीन जगदीश प्रसाद को महंत देवेंद्र प्रसाद से 10 लाख रुपये में मिल जाती है। इसी क्षेत्र में 35.60 लाख मालियत की जमीन मेयर के भतीजे दीप नारायण को मात्र 20 लाख रुपये में बेची जाती है। इसी प्रकार 1.60 करोड़ की जमीन श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने 4 करोड़ में खरीदी है।

तीनों जमीन की खरीद में मेयर के भतीजे का नाम आ रहा है

उन्होंने आरोप लगाया कि इन तीनों जमीन को खरीदने में मेयर के भतीजे का नाम आ रहा है। इसलिए मेयर व उनके भतीजे के अलावा ट्रस्ट के पदाधिकारियों के बैंक खातों की जांच कराना जरूरी है।

आप के संजय सिंह से ओमप्रकाश ने की मुलाकात 

विधानसभा चुनाव में सियासी जमीन को मजबूत करने में जुटे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को यहां संजय सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। ओमप्रकाश के साथ उनके पुत्र व सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर भी इस मुलाकात में साथ रहे। सूत्रों के मुताबिक ओमप्रकाश ने संजय सिंह के सामने में भी भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होकर अगले विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि आप सांसद ने इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed