फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   farmers seize awas vikas parishad headquarter.

VIDEO: आवास विकास दफ्तर पर कब्जा!

Sat, 22 Nov 2014 06:43 PM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Nov 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
farmers seize awas vikas parishad headquarter.

जमीन के बदले प्लाट का वादा पूरा न होने से नाराज किसानों ने आवास विकास परिषद में डेरा डाल लिया। रायबरेली रोड, लखनऊ में वृंदावन आवास योजना के तहत जिन किसानों की जमीन अधिगृहीत की गई थी, उन्हें अब तक वादे के मुताबिक प्लॉट नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


इन किसानों को मुआवजा तो मिल गया लेकिन जमीन के बदले प्लॉट देने का भी वादा किया गया था। वादाखिलाफी से नाराज करीब 300 किसान भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आवास विकास परिषद में दोपहर करीब दो बजे पहुंच गए।
विज्ञापन


किसानों अपने साथ साथ गाय, भैंस, बकरी, भट्ठी और अनाज वगैरह लेकर दाखिल हुए और बैनर लगाकर वहीं डेरा जमा लिया। यहां देखें वीडियो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास सीएम आवास से महज 100 मीटर की दूरी  पर है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के हरिनाम वर्मा के नेतृत्व में ये धरना शुरू किया गया।

किसानों का कहना है कि एक-दो दिन में संतोषजनक जवाब न मिला तो यहीं डेरा डाले रहेंगे। इस प्रदर्शन की जानकारी होने पर इलाके के एसीएम मौके पर पहुंचे और किसानों से मिले। उन्होंने दोनों पक्षों में समझौता करवाने की कोशिश की मगर खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed