फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers protest for compensation of their land in Ayodhya.

अयोध्या: हवाई अड्डे के लिए ली जा रही जमीन के मुआवजे के लिए किसानों ने सरयू में खड़ा होकर किया प्रदर्शन

Mon, 05 Oct 2020 01:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Oct 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest for compensation of their land in Ayodhya.
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : amar ujala

श्रीराम एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण में जनौरा ग्रामसभा के बराबर मुआवजा देने की मांग कर रहे धर्मपुर के किसानों ने सोमवार को नयाघाट पर सरयू नदी में खड़े होकर जल संकल्प लिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद श्रीराम एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जाना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है। एयरपोर्ट से सटी हुई जनौरा ग्रामसभा की जमीनों का बैनामा कराया जा चुका है। अब धर्मपुर सहादत, कुट्टिया, फिरोजपुर व सरेठी ग्रामसभा की जमीनों की आवश्यकता है। इनमें धर्मपुर सहादत के किसान विगत कई दिनों से कम मुआवजा मिलने को लेकर आंदोलनरत हैं और जनौरा ग्रामसभा की जमीनों के बराबर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को इसी मामले को लेकर धर्मपुर के किसान काफी संख्या में नयाघाट स्थित सरयू तट पर एकत्र हुए और सरयू नदी में जाकर खड़े हुए। हाथ में जनेऊ पकड़कर सभी ने जल संकल्प लिया, जिसमें सरकार व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। गांव के रामलौट तिवारी, सुभाष तिवारी, दिलीप तिवारी, अशोक तिवारी, शिवपूजन तिवारी, विशेषर तिवारी, राकेश तिवारी, अखिलेश तिवारी आदि ने हाथ में सरयू जल व जनेऊ लेकर कहा कि उत्पीडन किया जा रहा है।  कहा कि जिस तरह से सपा सरकार में आगरा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का मुआवजा दिया है, उसी तरह हमें भी सही मुआवजा दिया जाय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed