फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers protest at Paharpur committee over overrating of urea

Lucknow News: यूरिया की ओवररेटिंग पर किसानों का पहाड़पुर समिति पर प्रदर्शन

Thu, 07 Aug 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 07 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at Paharpur committee over overrating of urea
पहाड़पुर साधन सहकारी समिति पर प्रदर्शन करते किसान।
बख्शी का तालाब। पहाड़पुर साधन सहकारी समिति पर 266 के स्थान पर 280 रुपये की यूरिया देने के विरोध में बुधवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सचिव ने वितरण बंद कर दिया। इससे गुस्साए किसान प्रदर्शन करते हुए बीकेटी कुम्हरावा रोड पर पहुंच गए।
विज्ञापन

यूरिया की ओवररेटिंग का यह मामला उस गांव की साधन सहकारी समिति का है, जो विधान सभा बख्शी का तालाब के विधायक योगेश शुक्ला का पैतृक गांव है। भारतीय किसान यूनियन आजाद गुट के मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने यहां की अव्यवस्था के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कार्यशैली सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है। जो स्थिति खाद की निजी दुकानों की है वहीं समितियों पर है। ऐसे में किसान हर जगह पिस रहा है।
विज्ञापन

खाद के लिए बारिश में लगाई किसानों ने लाइन
यूरिया खाद को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें बीकेटी की अस्ति साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की लाइन लगी दिखाया गया है। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो जाती है। इस दौरान किसान बारिश से बचने के लिए ऊपर से बोरी, गमछा डालकर लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़पुर साधन सहकारी समिति पर प्रदर्शन करते किसान।

पहाड़पुर साधन सहकारी समिति पर प्रदर्शन करते किसान।

पहाड़पुर साधन सहकारी समिति पर प्रदर्शन करते किसान।

पहाड़पुर साधन सहकारी समिति पर प्रदर्शन करते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed