{"_id":"33aae00ed60d677e0ee545f61a724967","slug":"farmers-protest-against-lda-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडों से बात मनवाने सड़क पर उतरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-डंडों से बात मनवाने सड़क पर उतरे किसान
लखनऊ/ऋषि मिश्र
Updated Mon, 26 Aug 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
आम इंसान की चुप्पी टूटती है, तो मंजर भयावह हो सकता है। कुछ ऐसा ही हो रहा है इस समय लखनऊ के लखनऊ विकास प्राधिकरण के दफ्तर के सामने।
विज्ञापन
बढ़े हुए मुआवजे की मांग करते-करते किसान थक गए, तो आखिरकार उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। अब वे उतरे हैं, तो पूरी तैयारी के साथ।
लाठी-डंडों से लैस करीब 600 किसान एलडीए दफ्तर के सामने पहुंच गए हैं और उन्होंने सड़क जाम कर दी है। पास ही में बना आई नॉक्स मॉल की मस्ती भी फीकी पड़ गई है।
मद्रास कैफे फिल्म देखने गए दर्शकों के लिए वहां जाने का कोई रास्ता ही नहीं बचा है। अनहोनी की आशंका के चलते फोर्स भी वहां तैनात हो गई है।
दअरसल, भारतीय किसान यूनियन का धरना है। यह पुराने गोमती नगर में अधिग्रहीत की गई जमीन को लेकर ये किसान मांग कर रहे हैं कि उन्हें 4.60 पैसे प्रति वर्ग फीट के हिसाब से मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
कुछ मांगें ये भी हैं-
11.20 फीसदी इनकम टैक्स काटा गया था, उसे वापस किया जाए।
शादी-बरात के लिए गांव के लोगों के बरातघर बनाया जाए।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में फ्री एलॉटमेंट की मांग।
सब्जी और फल बेचने के लिए चबूतरा दिया जाए।