फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers of entire Purvanchal will benefit from the monitoring station: Shahi

Lucknow News: मॉनीटरिंग स्टेशन से लाभान्वित होंगे पूरे पूर्वांचल के किसानः शाही

Sat, 30 Aug 2025 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 30 Aug 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers of entire Purvanchal will benefit from the monitoring station: Shahi
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शनिवार को एक अत्याधुनिक रियल-टाइम एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन की स्थापना की गई। इसका उद्घाटन कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। उन्होंने कहा कि इस मॉनीटरिंग स्टेशन की स्थापना एक मील का पत्थर है। यह पहल छात्रों, वैज्ञानिकों और नीति-निर्माताओं को जलवायु परिवर्तन की सच्चाई से रूबरू कराएगी। सतत कृषि विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक निर्णायक कदम है जो पूरे पूर्वांचल क्षेत्र को लाभान्वित करेगा।
विज्ञापन

कहा कि यह स्टेशन स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध स्तर के विद्यार्थियों के लिए एक लिविंग लैब के रूप में कार्य करेगा, जहां वे डेटा विश्लेषण, सॉफ्टवेयर मॉडलिंग, जलवायु जोखिम मूल्यांकन का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। विवि के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि यह न केवल वैज्ञानिक अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि हमारे विद्यार्थियों को भी व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी कौशल सिखाने में मदद करेगा। इस मौके पर मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. सीताराम मिश्रा, कुलपति के सचिव डाॅ. जसवंत सिंह व निदेशक शोध डाॅ. सुशील कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय स्तर पर वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाला अपनी तरह का पहला उच्च क्षमता युक्त अनुसंधान आधारित केंद्र है। इसकी मदद से वातावरण में मौजूद प्रमुख प्रदूषकों जैसे नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड), कार्बन मोनोऑक्साइड, ओजोन और तापमान, आर्द्रता, वर्षा, हवा की गति और दिशा जैसी जलवायु-संबंधी सूचनाएं रियल टाइम में रिकॉर्ड और विश्लेषित की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed