{"_id":"5bd5e001bdec22695c1f5b80","slug":"farmers-neglected-for-years-says-up-dy-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसों-बरस राज करने वालों ने नहीं दिया किसानों पर ध्यान : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसों-बरस राज करने वालों ने नहीं दिया किसानों पर ध्यान : केशव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Updated Sun, 28 Oct 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश पर बरसों बरस राज करने वालों ने किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। अब केंद्र और प्रदेश सरकार उनके लिए अच्छा काम कर रही है, तो यह भी उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
मौर्य ने कहा कि वर्तमान में भ्रष्टाचार मुक्त विकास से हर तबके में खुशहाली आ रही है। उप मुख्यमंत्री रविवार को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) में कृषि कुंभ के समापन सत्र में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से किसान आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें अपनी जरूरी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं रह गई है। वे भी अपने बच्चों को अच्छे ढंग से पढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
सरकार के प्रयासों के चलते किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिल रहा है। अधिक उत्पादन होने पर यह खेतों में पड़े-पड़े सड़ता नहीं है। सरकार ईमानदारी के साथ रिकॉर्ड खरीद करवा रही है।
रिकॉर्ड भुगतान भी किसानों को समय पर किया जा रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य भी आज तक किसी सरकार ने इतना अधिक नहीं बढ़ाया। उन्होंने केंद्र की योगी और प्रदेश की मोदी सरकार को सुशासन देने वाली सरकार बताया।
केशव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे कार्य विपक्षी पार्टियों को बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं। कृषि कुंभ में प्रदर्शित की गई तकनीकों से यूपी के किसानों को जरूर फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से 10 करोड़ परिवारों के सामने इलाज की चिंता खत्म हो गई है।
भाजपा सरकार गरीबी मुक्त भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान के हित में अनेक कदम उठाए हैं। अगर इसमें कहीं कोई कमी रह गई है तो उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।