{"_id":"6a9734ec31fb1529aa0f5ea0","slug":"farmers-held-public-works-department-engineers-hostage-over-a-road-issue-lucknow-news-c-13-lko1070-1899835-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क के लिए किसानों ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क के लिए किसानों ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को बनाया बंधक
विज्ञापन
किसानों के साथ वार्ता करते अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगराम। अधूरे कमालपुर विचलका-कुबहरा मार्ग के निर्माण को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का आंदोलन मंगलवार को उग्र हो गया। 19 अगस्त से कुबहरा सामुदायिक मिलन केंद्र पर धरना दे रहे किसानों ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अभियंताओं को बंधक बना लिया। बाद में कर्मियों ने तीन सितंबर तक उच्चाधिकारियों को धरनास्थल पर लाने का वादा किया, तब करीब एक घंटे बाद उन्हें मुक्त किया गया।
किसानों ने बताया कि वन विभाग से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) न मिलने से सड़क अधूरी पड़ी है। इसे लेकर मंगलवार दोपहर 12 बजे धरनास्थल पर ही लोनिवि के सहायक अभियंता सूर्यमणि मिश्रा और वन क्षेत्राधिकारी सुरभि श्रीवास्तव के बीच वार्ता हुई। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि लोनिवि ने एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन ही नहीं किया है, तो एनओसी कैसे जारी हो। इस पर किसान भड़क गए और लोनिवि अभियंताओं को बंधक बनाकर बैठा लिया। धरने में प्रदेश महासचिव दिनेश यादव, मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार आदि काफी संख्या में महिला-पुरुष किसान मौजूद रहे।
स्कूली वैन पलटने के बाद भड़का था आक्रोश
इस बदहाल मार्ग पर 10 अगस्त को एक स्कूली वैन फिसलकर नाले में पलट गई थी। वैन में 11 बच्चे सवार थे, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला था। इस घटना के बाद से ही राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन सड़क निर्माण को लेकर आंदोलित है।
विज्ञापन
700 मीटर का टुकड़ा बना आफत, लगाना पड़ रहा 10 किमी का चक्कर
संगठन के मंडल महामंत्री हरिपाल वर्मा के मुताबिक, महज 700 मीटर सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है। बारिश के मौसम में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। रास्ता बंद होने जैसी स्थिति के कारण ग्रामीणों को करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।