Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers from 20 villages are troubled by the distance of the paddy purchasing center.

Lucknow News: धान क्रय केंद्र दूर होने से 20 गांवों के किसान परेशान

Wed, 03 Dec 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers from 20 villages are troubled by the distance of the paddy purchasing center.
काकोरी में धान क्रय केंद्र में सन्नाटा।
लखनऊ। विकासखंड काकोरी क्षेत्र के करीब 20 ग्राम पंचायतों के किसान इस बार धान बेचने को लेकर बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि क्रय केंद्र गांवों से अत्यधिक दूरी पर खोले गए हैं, जिससे फसल सरकारी खरीद केंद्र तक पहुंचा पाना मुश्किल हो गया है। बता दें कि जिले में एक नवंबर से 30 केंद्रों पर धान खरीद चल रही है।
विज्ञापन

खानपुर मऊ निवासी वीरेंद्र यादव, दसदोई के राजकुमार, ईदगाह निवासी आजाद चौधरी, बाहरू के सुनील सैनी, नन्हक्के सैनी, बैजू गौतम, रतिराम धानुक, मुनेश्वर यादव, सत्ती दिन, शानू गद्दी, मेहंदी नगर के लक्ष्मी नारायण, राकेश रावत, रामचंद्र रावत, पृथ्वी पाल, मुन्नी लाल यादव समेत कई किसानों ने बताया कि यह व्यवस्था उन्हें मजबूर कर रही है कि वे अपनी फसल बिचौलियों को कम दामों में बेच दें। इसी तरह सैफलपुर, गोसालालपुर, टोडखेड़ा, दरियापुर, शेरपुर मऊ, बाहरू, चौकड़ीखेड़ा, बंडा खेड़ा, रेवरी, इंद्रावारा, गहेलवारा, भलिया, दोना, जलियामऊ, सकरा के साथ करीब 20 ग्राम पंचायतों के किसान इसी समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन

20–25 किमी की दूरी ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

जेहटा रोड पुलिस चौकी के पास बनाए गए क्रय केंद्र की दूरी अधिकांश गांवों से 20-25 किमी है। किसानों का कहना है कि परिवहन लागत अधिक होने के कारण धान केंद्र तक ले जाना नामुमकिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन पूरा भी फिर भी धान खरीद नहीं हो पाई

पड़ताल में पता चला कि केंद्र प्रभारी का बाराबंकी ट्रांसफर होने के बाद नई तैनाती तो हुई, लेकिन कुछ दिन बाद ही घर लौटते समय सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विपणन सहायक अनरुद्ध कुमार ने बताया कि अब तक दस से अधिक किसानों का धान सत्यापन के बाद खरीदा जा चुका है। वहीं 10 से अधिक किसानों का सत्यापन पूरा होने के बावजूद धान खरीद रुक गई है। नए केंद्र प्रभारी की नियुक्ति न होने के चलते सत्यापित किसानों के धान की खरीद नहीं हो सकी है।
केंद्र प्रभारी एक महीने की छुट्टी पर
जिला विपणन खाद्य अधिकारी विपुल कुमार सिन्हा ने बताया कि केंद्र प्रभारी एक महीने की छुट्टी पर हैं। केंद्र प्रभारी की नियुक्ति के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है और जल्द ही नियुक्ति की संभावना है।

सरकारी भवन में केंद्र खोलने का आदेश था

विपुल कुमार सिन्हा ने बताया कि क्रय केंद्र को सरकारी भवन में ही संचालित करने का आदेश था, इसी कारण इसे जेहटा रोड पर खोला गया। वहीं किसानों की सुविधा के मद्देनजर पीसीएफ का एक नया केंद्र पूर्व के स्थान के पास खोलने की तैयारी है। सहकारिता विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है और आदेश मिलते ही इसे काकोरी के आसपास शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed