फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृषि विधेयकों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, हाईवे जाम करने की कोशिश, कई जगह गिरफ्तारी

Fri, 25 Sep 2020 02:53 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Sep 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers curfew today in protest against agricultural bills
प्रदर्शन के दौरान किसानों को गिरफ्तार किया गया। - फोटो : amar ujala

संसद में पारित किए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व अन्य जिलों में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। किसानों ने लखनऊ में अयोध्या फैजाबाद राजमार्ग जाम करने की कोशिश की और पराली जलाकर व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विधेयकों का विरोध किया। वहीं, अहिमामऊ में प्रदर्शन कर रहे किसानों को गिरफ्तार किया गया है।



किसान नेताओं का कहना है कि तीनों विधेयक पास होने के बाद अब न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था खत्म हो जाएगी और कृषि क्षेत्र बड़े पूंजीपतियों के हाथों में चला जाएगा। इसलिए विधेयक वापस लेने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। किसान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि समाजवादी पार्टी व कांग्रेस ने कृषि विधेयकों का विरोध किया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस संबंध में सभी जिला इकाइयों को एक दिन पहले ही निर्देश भेज दिए थे। सपा का कहना है कि  कृषि एवं श्रम कानूनों में सुधार से किसान और मजदूर उद्योगपतियों के बंधुआ हो जाएंगे। भाजपा सरकार ने खेती को कारपोरेट के हाथों में सौंपने जा रही है। आजादी के बाद पहली बार किसानों पर इतना बड़ा हमला हुआ है। मजदूरों की हालत तो और भी खराब हो जाएगी। नए श्रम कानूनों के अनुसार, कर्मचारियों को कभी भी नौकरी से निकाला जा सकेगा। कारखानों में उन्हें गुलामी करने के लिए मजबूर किया जाएगा। उनका शोषण बढ़ेगा और जीवन स्तर में गिरावट आएगी।

Farmers curfew today in protest against agricultural bills
- फोटो : amar ujala

प्रदर्शनकारी किसान ट्रैक्टर से आए। किसानों द्वारा पहले ही चक्का जाम का एलान किए जाने के बाद प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध किए हैं।

Farmers curfew today in protest against agricultural bills
- फोटो : amar ujala

बाराबंकी में भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने पटेल तिराहा जाम कर प्रदर्शन किया। चौराहा जाम होने से राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers curfew today in protest against agricultural bills
- फोटो : amar ujala

रायबरेली में अध्यादेशों के विरोध में राजनीति तेज हो गई है। किसानों ने शहीद स्मारक पर धरना दिया। इसके अलावा भदोखर थाना क्षेत्र और मुंशीगंज शहीद स्मारक पर भी प्रदर्शन हुए।

विज्ञापन
Farmers curfew today in protest against agricultural bills
- फोटो : amar ujala

बाराबंकी में कृषि बिल का विरोध करते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर पराली जलाकर व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कृषि विधेयक पर विरोध जताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed