{"_id":"63e9e7ed10210f395c0fe226","slug":"farmers-closed-free-animals-in-tehseel-campus-in-gonda-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने तहसील परिसर में कैद किए गौवंश, अफरातफरी मची, प्रशासन के हाथ-पांव फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने तहसील परिसर में कैद किए गौवंश, अफरातफरी मची, प्रशासन के हाथ-पांव फूले
Mon, 13 Feb 2023 01:07 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, तरबगंज (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरबगंज (गोंडा)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:07 PM IST
सार
गोंडा जिले के तरबगंज में किसानों ने छुट्टा गौवंशों को तहसील परिसर में बंद कर दिया जिससे अफरातफरी मच गई। प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। जिले में किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं।
विज्ञापन
तहसील परिसर में विचरण करते जानवर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण क्षेत्र में छुट्टा गौवंशों से हो रहे नुकसान व प्रशासन की हीलाहवाली से किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुबह 10 बजे तहसील परिसर के अंदर किसानों ने छुट्टे जानवरों को खदेड़ कर गेट बंद कर दिया।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामसभा रामापुर व पास के गांव सेमरा जमालखानी के किसानों ने घूम रहे छुट्टा मवेशियों को लाकर तहसील परिसर के अंदर कर दिया। इसके एक दिन पहले करनीपुर के प्राथमिक विद्यालय में किसानों ने छुट्टे मवेशियों को बंद कर दिया था जिससे सोमवार सुबह स्कूल आने वाले बच्चे गेट के बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही तहसील में भी छुट्टे जानवरों को लाकर आसपास के किसानों ने बंद करना शुरू कर दिया। 12 बजे तक करीब 60-70 मवेशी तहसील परिसर में कैद किये जा चुके थे जबकि किसान भी मवेशियों को खदेड़ अभी भी ला रहे हैं।
विज्ञापन
अचानक तहसील परिसर में छुट्टे मवेशियों के अचानक भर जाने से अफरातफरी का माहौल बन गया। इतनी भारी संख्या में छुट्टा जानवरों के आ जाने से तहसील प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।