फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers are helpless in BJP government says Akhiesh Yadav.

भाजपा राज जैसी किसानों की बर्बादी पहले कभी नहीं रही: अखिलेश यादव

Fri, 21 Aug 2020 03:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Aug 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Farmers are helpless in BJP government says Akhiesh Yadav.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा राज जैसी किसानों की बर्बादी पहले कभी नहीं रही। धान की फसल के लिए किसान खाद को तरस रहे हैं। गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ रुपया बकाया है।

विज्ञापन


किसानों का अपमान करने के लिए केंद्र सरकार ने गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) में मात्र 10 रुपये की वृद्धि कर 285 रुपये क्विंटल तय किया है। उन्होंने सवाल किया कि किसानों की आय दोगुनी कब होगी? किसान इंतजार कर रहा है कि घोषित राहत पैकेज में उसकी रकम कहां है ?
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, भाजपा राज में किसान आपदा और अभाव से अभिशप्त है। किसान अन्नदाता है लेकिन भाजपा उसकी हित चिंता से बेपरवाह है। वह तो कॉरपोरेट की संरक्षक है। किसानों की मौत पर भी उसकी संवेदना नहीं जागती है। अब किसानों ने अपनी आय दोगुना करने का झांसा देने वालों से बदला लेने के लिए वर्ष 2022 निश्चित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीफ की फसल के लिए यूरिया की जरूरत है लेकिन तमाम साधन सहकारी समितियों के गोदाम खाली है। अमरोहा में खाद वितरण में घोटाला मिला है। हरदोई में यूरिया के नाम पर कालाबाजारी चल रही है। बाराबंकी के जिलाधिकारी ने खुद अपनी जांच में गड़बड़ी पाई। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में 23,252 क्विंटल खाद घोटाला उजागर हुआ है। फर्जी नामों पर खाद बिक्री के धंधे में 18 विक्रेताओं की सूची बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed