{"_id":"122ff9c01ef917e086167e7d850a2892","slug":"farmer-murder-in-kannauj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: आखिर क्यों दी एक किसान को इतनी दर्दनाक मौत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: आखिर क्यों दी एक किसान को इतनी दर्दनाक मौत?
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारापुर नहर पुल के पास गुरुवार सुबह किसान का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया। उमगरा गांव निवासी किसान बुधवार शाम से लापता था। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उमगरा गांव निवासी शंकर सिंह (40) पुत्र शिशुपाल सिंह बुधवार शाम घर से लापता था। गुरुवार सुबह गांव के लोग नहर पुल पर पहुंचे। पुल के पास शंकर का क्षत-विक्षत शव मिला।
विज्ञापन
लोगों ने घटना की सूचना सुर्सी पुलिस को दी। पुलिस घंटों मृतक की शिनाख्त में लगी रही पर पहचान नहीं हुई। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन ठठिया थाने पहुंचे और मृतक की शिनाख्त शंकर सिंह के रूप में की।
विज्ञापन
मामले में मृतक के भाई सुरेंद्र सिंह ने उमगरा गांव के रामबहादुर सिंह पुत्र सुखलाल, बाराहपुर निवासी राजू पुत्र पुरुषोत्तम व मुंशीपुर्वा गांव निवासी ज्ञानेंद्र पुत्र लल्लू सिंह पर रिपोर्ट कराई है।
सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया उसका भाई आरोपियों के साथ बुधवार शाम देखा गया था। मृतक के चेहरे पर चाकू से प्रहार किए जाने के बाद ईंट से भी कुचला गया था जिससे उसकी शिनाख्त न हो सके।