{"_id":"5fb11c9b8ebc3e9bd266ecbc","slug":"farmer-killed-in-shock-after-lekhpal-s-warning-on-burning-stubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर लेखपाल की चेतावनी के बाद सदमे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर लेखपाल की चेतावनी के बाद सदमे में किसान की मौत
Sun, 15 Nov 2020 05:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 15 Nov 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
parali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की देर शाम 25 वर्षीय किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवारीजनों ने एक दिन पहले खेत मे पराली जलाने पर पहुंचे हलका लेखपाल के कार्रवाई की चेतावनी पर सदमे में आकर मौत होने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मामला हैदरगढ़ तहसील के सुबेहा क्षेत्र के बलीगेरावां गांव का है l यहां के निवासी किसान प्रदीप सिंह 25 पुत्र राम बहादुर की हार्ड अटैक से शुक्रवार की शाम को मौत हो गई। बताते हैं गुरुवार को इनके खेत की पराली जलाई गई थी। जिसकी सूचना पर गांव पहुंचे लेखपाल ने खेत की वीडियोग्राफी कराई तथा प्रधान सरजू प्रसाद के फोन पर जानकारी देकर किसान को तहसील में बुलाया था। तहसील से वापस लौटने पर देर शाम को किसान प्रदीप सिंह के सीने मैं तेज दर्द की शिकायत पर गेरावां निवासी अपने मित्र अमरीश के साथ इलाज के लिए जाते समय रास्ते मे मौत हो गई।
मृतक की मां कृष्णनावती व अन्य परिवारीजनों के लेखपाल की धमकी से सदमे में मौत का आरोप अगर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि सूचना पर पहुंची सुबेहा पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों को सौंपा है। मृतक किसान का अंतिम संस्कार कर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग परिवारी जनों के साथ ग्रामीण कर रहे हैl इस संबंध में एसडीएम जीतेंद्र कटिहार का कहना है किसान की बीमारी से मौत बीमारी से हुई हैl पराली जलाने के मामले में की गई जांच मैं किसान के चाचा के द्वारा पराली जलाने का मामला पाया गया थाl ऐसे में उसे धमकाया नहीं गया हैl कृषक बीमा के तहत किसान के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगीl