फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmer injured due to bee attack dies

Lucknow News: मधुमक्खियों के हमले से घायल किसान की मौत

Thu, 06 Feb 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 06 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured due to bee attack dies
खीरों। थाना क्षेत्र के गांव बलभद्रखेड़ा मजरे खीरों में खेतों में काम कर रहे किसान शीतल प्रसाद (80) पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घायल किसान को परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी खीरों पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही बुजुर्ग किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


किसान शीतल प्रसाद खेत में काम कर रहे थे। तभी पास के पेड़ में लगे छत्ते की मधुमक्खियां अचानक भड़क गईं और किसान पर हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन उसे बचाने पहुंचे तो मधुमक्खियां ने उसके बेटे सियाराम, केशन कुमार, काली शंकर के साथ बचाव कर रहे कुछ ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान ग्रामीणों ने प्रयास कर मधुमक्खियों से बचाकर सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने किसान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ भावेश सिंह ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से मरीज बुरी तरह घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed