फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmer dies due to electric shock, protest by blocking the road

Lucknow News: करंट से किसान की मौत, सड़क जाम कर प्रदर्शन

Sun, 03 May 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 03 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock, protest by blocking the road
बख्शी का तालाब-कुम्हरावां मार्ग पर प्रदर्शन करते युवक के परिजन व ग्रामीण। 
बख्शी का तालाब। खेत में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से महिगवां के पहाड़पुर गांव निवासी किसान अमित शर्मा (28) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक बख्शी का तालाब-कुम्हरावां मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। विधायक योगेश शुक्ला से मिले आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

अमित शर्मा ने साथी प्रकाश शर्मा के साथ राम जानकी ट्रस्ट की जमीन खेती के लिए किराये पर ली थी। मवेशियों से फसल को बचाने के लिए प्रकाश शर्मा ने खेत में बिजली का करंट दौड़ाया था। शुक्रवार दोपहर खेत में जाने के दौरान अमित शर्मा करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अमित का शव परिजन और ग्रामीण गांव लेकर निकले। रास्ते में उन्होंने पहाड़पुर गांव के पास शव वाहन को रोक दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अमित की पत्नी रोहिणी ने इस हादसे के लिए सीधे तौर पर प्रकाश शर्मा को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार आकाश पांडेय, बख्शी का तालाब, इटौंजा, सैरपुर और महिगवां थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।



तीन घंटे चला प्रदर्शन, ट्रैफिक को करना पड़ा डायवर्ट
करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस को ट्रैफिक को इटौंजा-कुम्हरावां मार्ग की ओर डायवर्ट करना पड़ा। आखिरकार पूर्व प्रधान राजेश तिवारी की मध्यस्थता पर परिजनों ने विधायक योगेश शुक्ला से बात की। विधायक ने अमित की पत्नी रोहिणी के लिए दो लाख रुपये नकद, पांच लाख रुपये की सरकारी सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास, पेंशन और दोनों बच्चों के लिए प्रतिमाह दो-दो हजार रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। विधायक के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और उन्होंने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

बख्शी का तालाब-कुम्हरावां मार्ग पर प्रदर्शन करते युवक के परिजन व ग्रामीण। 

बख्शी का तालाब-कुम्हरावां मार्ग पर प्रदर्शन करते युवक के परिजन व ग्रामीण। 

बख्शी का तालाब-कुम्हरावां मार्ग पर प्रदर्शन करते युवक के परिजन व ग्रामीण। 

बख्शी का तालाब-कुम्हरावां मार्ग पर प्रदर्शन करते युवक के परिजन व ग्रामीण। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed