{"_id":"9fb69f5a13f3b1d73325581256af8a31","slug":"farmer-committed-suicide-in-saharnpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी से न जीत सका तो जिंदगी हारा मजबूर बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबी से न जीत सका तो जिंदगी हारा मजबूर बाप
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 16 Nov 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी में नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव नसरुल्लागढ़ में तीन बच्चों के पिता ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक छोटा किसान था और पिछले कुछ दिनों से परेशान था।
विज्ञापन
नसरुल्लागढ़ निवासी प्रवीण सैनी (34) शुक्रवार सुबह घर से कहीं गया था। रात तक भी वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रात भर उसे तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब छह बजे प्रवीण का बारह वर्षीय पुत्र अजय अपने खेत पर पहुंचा तो वहां उसने पिता को एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलते देखा।
बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और शव को उतार कर घर ले आए।
इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। गांव में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।