{"_id":"67d5de2f516d159d7d075ffe","slug":"fans-bulbs-and-refrigerators-got-damaged-due-to-high-voltage-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1116145-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईवोल्टेज आने से पंखे, बल्ब और फ्रिज फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईवोल्टेज आने से पंखे, बल्ब और फ्रिज फुंके
विज्ञापन
तेज वोल्टेज आने से फुंका बल्ब।
सरोजनीनगर। शारदानगर विस्तार पावर हाउस के माती गांव में बीते तीन दिनों में दो बार हाईवोल्टेज आने से बिजली उपकरण फुंक गए। इससे लोग दहशत में आ गए।
बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे घरों में हाईवोल्टेज करंट आने से पंखे, बल्ब, फ्रिज और इनवर्टर समेत अन्य उपकरण फुंक गए। आपूर्ति ठप होने पर लोगों ने गहरू पावर हाउस में फोन किया तो कर्मचारियों ने पल्ला झाड़ लिया। कर्मियों ने कहा, माती में शारदानगर विस्तार स्थित उपकेंद्र से आपूर्ति होती है।
राजेश के अनुसार शनिवार सुबह 1912 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन दोपहर तक आपूर्ति ठीक नहीं हुई। आलम यह था कि लोगों ने सबमर्सिबल चलाने के बजाए हैंडपंप से पानी भरा।
ग्रामीण मुनेश्वर के मुताबिक, बीते 12 मार्च की शाम करीब आठ बजे बिजनौर के कमलापुर तिराहे के पास अचानक एक तार टूटकर गिर गया। इससे माती गांव के आधे मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। अन्य में मोहल्लों में हाई वोल्टेज दौड़ गया। शिकायत के बाद भी आपूर्ति नहीं सुधरी। 14 मार्च की रात हाईवोल्टेज करंट आने से उपकरण फुंक गए।