फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Family of Mulayam Singh Yadav in politics.

और बढ़ा मुलायम का सियासी कुनबा, 21वें सदस्य ने दी दस्तक

Mon, 28 Mar 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Mar 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
 Family of Mulayam Singh Yadav in politics.
mulayam singh yadav - फोटो : amar ujala

देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार का कुनबा और बढ़ गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को रविवार को लखनऊ कैंट सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। अपर्णा के साथ ही मुलायम परिवार के 21वें सदस्य की राजनीति की मुख्यधारा में एंट्री हो गई।

विज्ञापन


मुलायम सिंह देश के इकलौते ऐसे नेता है जिनका बेटा मुख्यमंत्री हैं और परिवार के छह सदस्य सांसद हैं। मुलायम सिंह खुद तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन


वह विधानमंडल के दोनों सदनों में नेता विरोधी दल रहे हैं और छठी बार के सांसद हैं। इस समय वह आजमगढ़ से सांसद और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके बड़े बेटे अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा मुखिया के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री और सपा के प्रमुख प्रवक्ता हैं। उनके बेटे आदित्य यादव उर्फ अंकुर पीसीएफ के चेयरमैन हैं।

अंकुर की मां और शिवपाल सिंह यादव की पत्नी सरला यादव जिला सहकारी बैंक इटावा की निदेशक हैं। सपा मुखिया के भतीजे अनुराग यादव समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव हैं।

जानें, मुलायम के अलावा कौन-कौन है सांसद

 Family of Mulayam Singh Yadav in politics.

मुलायम सिंह 2014 में मैनपुरी और आजमगढ़ से सांसद चुने गए थे। उन्होंने मैनपुरी सीट से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट पर हुए उपचुनाव में उनके पौत्र तेज प्रताप सिंह यादव सांसद चुने गए हैं।

तेज प्रताप की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी राज लक्ष्मी के साथ हुई है। सपा अध्यक्ष की पुत्रवधू और सीएम अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से दूसरी बार सांसद हैं।

सपा मुखिया के बड़े भाई अभयराम के बेटे धर्मेंद्र यादव बदायूं से सांसद हैं। मुलायम के चचेरे भाई रामगोपाल यादव राज्यसभा सदस्य और पार्टी महासचिव हैं।  रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से सांसद हैं।

तीन सदस्य विधानसभा, विधान परिषद में :
सीएम अखिलेश यादव विधान परिषद सदस्य हैं। वह कन्नौज और फिरोजाबाद से सांसद रह चुके हैं। मंत्री शिवपाल यादव जसवंत नगर से विधायक हैं। रामगोपाल यादव के भतीजे अरविंद यादव पिछले दिनों स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से एमएमलसी चुने गए हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख के पदों पर भी

 Family of Mulayam Singh Yadav in politics.

मुलायम सिंह के छोटे भाई राजपाल सिंह के बेटे अभिषेक यादव उर्फ अंशुल इटावा जिला पंचायत के अध्यक्ष चुने गए हैं। 25 वर्षीय, एमबीए डिग्रीधारी अंशुल कुछ महीने पहले ही राजनीति में सक्रिय हुए हैं।

सपा मुखिया की भतीजी और सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या मैनपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। उनकी एक अन्य रिश्तेदार वंदना यादव हमीरपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गई हैं।

ब्लॉक प्रमुख, डीडीसी सदस्य भी:
सांसद तेज प्रताप की मां मृदुला यादव सैफई की ब्लॉक प्रमुख हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह के बहनोई अजंट सिंह यादव भी ब्लॉक प्रमुख चुने गए हैं। मुलायम सिंह के भाई राजपाल यादव की पत्नी प्रेमलता जिला पंचायत सदस्य हैं।

रामगोपाल यादव के भतीजे बिल्लू यादव भी ब्लॉक प्रमुख हैं। रामगोपाल यादव के भतीजे की पत्नी मीनाक्षी यादव मैनपुरी से जिला पंचायत सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed