{"_id":"69ff9dd8cdbd7c202204a783","slug":"fake-tte-arrested-for-extorting-money-from-passengers-in-charbagh-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1729513-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चारबाग में यात्रियों से वसूली करने वाला फर्जी टीटीई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चारबाग में यात्रियों से वसूली करने वाला फर्जी टीटीई गिरफ्तार
Sun, 10 May 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 10 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से वसूली करते फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान सीतापुर निवासी शिवम मिश्र के रूप में हुई है। रेलवे स्टाफ राजीव रंजन और वरिष्ठ सीसीटीसी कुंजबिहारी सिंह के अनुसार, वे शुक्रवार रात टिकट चेक कर रहे थे। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर छह-सात पर टीटीई की वेशभूषा में युवक को यात्रियों से अवैध रूप से धन लेते देखा। पूछताछ में उसने खुद को मुरादाबाद मंडल का टीटीई बताया। उसके पास पहचान-पत्र और एक्स्ट्रा फेयर टिकट (ईएफटी) बुक मिली।
सत्यापन में पता चला कि मुरादाबाद मंडल में इस नाम का कोई टीटीई कार्यरत नहीं है। इसके बाद युवक को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शुक्रवार को ही चारबाग रेलवे स्टेशन आया था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।