फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake Rs 3.10 crore from real estate company operator for allegedly selling land

जमीन बेचने का झांसा दे रीयल एस्टेट कंपनी संचालक से 3.10 करोड़ की ठगी

Sat, 19 Sep 2020 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 19 Sep 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fake Rs 3.10 crore from real estate company operator for allegedly selling land
ठगी - फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर थाना में अश्रिचा कैरियर मेकर इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक आशीष पटेल ने वरदान खंड निवासी धर्मेंद्र कुमार वर्मा समेत अन्य लोगों पर जमीन दिलाने के नाम पर 3.10 करोड़ ठगने का केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी धर्मेंद्र भी तान्या डवलपर्स एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से रीयल एस्टेट का काम करता है।
विज्ञापन


विपुलखंड तीन निवासी आशीष ने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात सुल्तानपुर, जयसिंहपुर के मसीरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र व उसके सहयोगी गोसाईंगंज के बल्दीखेड़ा गांव के अतर सिंह वर्मा से हुई थी। धर्मेंद्र ने अपनी कंपनी तान्या डवलपर्स के बारे में बताया व सस्ते दाम पर जमीन दिलाने का झांसा देते हुए मोहनलालगंज के अस्ती गांव में कुछ जमीन के कागजात दिखाए। आशीष ने दो अप्रैल 2019 से 18 मार्च 2020 के बीच आरटीजीएस व चेक के जरिये धर्मेंद्र को 3.87 करोड़ रुपये दिए।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने रेरा में आवेदन व अन्य कार्यों के लिए 25 लाख रुपये अलग लिए। आरोप है कि धर्मेंद्र और अतर ने सिर्फ 1.02 करोड़ की जमीन दिलाई। पैसा मांगने पर धर्मेंद्र ने आठ सितंबर को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed