{"_id":"5b59565a4f1c1bde6d8b4802","slug":"fake-recruitment-board-exposed-by-stf-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी भर्ती बोर्ड का भंडाफोड़, प्लानिंग ऐसी की कोई भी धोखा खा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी भर्ती बोर्ड का भंडाफोड़, प्लानिंग ऐसी की कोई भी धोखा खा जाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
एसटीएफ द्वारा पकड़े गए जालसाज
स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की गोरखपुर टीम ने सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी भर्ती बोर्ड बनाकर बेरोजगारों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उनके पास से रेलवे, वन विभाग, नगर निगम समेत कई सरकारी महकमों के फर्जी नियुक्ति पत्र, मेडिकल रिपोर्ट, आधार कार्ड, अफसरों के नकली मुहर के अलावा एक पिस्टल व 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गैंग पूर्वांचल के करीब 40 लोगों से करोड़ रुपये ठग चुका है।
विज्ञापन
एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से सूचना मिल रही थी कि आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ समेत कई जिलों में एक ऐसा गैंग सक्रिय है, जो सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से मोटी रकम वसूल रहा है।
विज्ञापन
इसी आधार पर बुधवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गैंग के 7 लोगों को दबोचा गया। गिरफ्तार लोगों में शामिल मनोज ने पुलिस को बताया कि गैंग गांव के लोगों को सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर गैंग के उस सदस्य से मिलवाता था, जो बड़ा अधिकारी बनकर किसी सरकारी विभाग के उसी परिसर के किसी कक्ष में मौजूद रहता था।
फिर नौकरी दिलाने के लिए युवक के शिक्षा से जुड़े मूल प्रमाण पत्र ले लिए जाते थे और सौदा तय कर कुछ अग्रिम राशि ले ली जाती थी। चंगुल में फंसे युवकों को गोरखपुर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के अस्पताल जाया जाता था, जहां गैंग का सदस्य विजय कुमार डॉक्टर बनकर लोगों का मेडिकल जांच कराता।
इसके बाद वहीं से कंप्यूटर से फर्जी मेडिकल रिपोर्ट जारी कर दिया जाता। गैंग के जुड़ा बेदांती मिश्रा नियुक्ति की फर्जी फाइल तैयार करता और दूसरा साथी दयानिधि अधिकारी बनकर साक्षात्कार लेता था। बाद में युवक के पते पर रजिस्टर्ड डाक से फर्जी नियुक्ति पत्र भेज दिया जाता था और शेष धनराशि वसूल ली जाती थी। इसके बाद युवक को 4 माह के प्रशिक्षण के नाम पर रेलवे ट्रैक या संबंधित सरकारी विभाग के गेट आदि पर फर्जी ड्यूटी कराई जाती थी।
गैग के इन सदस्यों की हुई है गिरफ्तारी
- मनोज कुमार सिंह , निवासी लक्ष्मीपुर, थाना गोला, गोरखपुर
- नरेन्द्र शुक्ला, निवासी ग्राम परड़ी, थाना गोला, गोरखपुर
- दयानिधि, निवासी इसहाकपुर, थाना हलधरपुर, मऊ।
- विशाल कुमार, ग्राम जगदीश पुर, थाना हलधरपुर, मऊ
- विजय कुमार तिवारी, ग्राम सतोरा, थाना सिकरीगंज, गोरखपुर
- बेदांती मिश्रा, ग्राम भिटी खोरिया, थाना खजनी, गोरखपुर
- अखिलेष सिंह, ग्राम सिलहटा मुंडेरा, थाना झंगहा गोरखपुर