फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake receipt game in expensive investigation at Lohia Institute, accused employee dismissed

Lucknow News: लोहिया संस्थान में महंगी जांच में फर्जी रसीद का खेल, आरोपी कर्मचारी बर्खास्त

Sun, 24 May 2026 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fake receipt game in expensive investigation at Lohia Institute, accused employee dismissed
लोहिया संस्थान।
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में फर्जी रसीद बनाकर मरीजों से मोटी रकम वसूलने का गंभीर मामला सामने आया है। पेट स्कैन जैसी महंगी जांच में हुई इस वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद संस्थान प्रशासन ने आरोपी आउटसोर्सिंग कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन


मामला करीब डेढ़ महीने पुराना है। विभाग में कैंसर की जांच के लिए पेट स्कैन (फीस करीब 12,500 रुपये), थायराइड, लिवर और किडनी स्कैन की सुविधाएं हैं। इन जांच का शुल्क विभाग के ही काउंटर पर जमा होता है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ महीने पहले एक मरीज काउंटर से रसीद लेकर जब जांच कराने पहुंचा, तो वहां मौजूद कर्मचारी ने रसीद नंबर कंप्यूटर में दर्ज किया। जांच करने पर पता चला कि उस नंबर पर कोई फीस जमा ही नहीं हुई थी। इतना ही नहीं, कंप्यूटर स्क्रीन पर किसी दूसरे मरीज का नाम दिख रहा था। जब मरीज से नाम पूछा गया तो उसने दूसरा नाम बताया। इस पर कर्मचारी को शक हुआ। इसकी सूचना विभाग को दी गई। संस्थान की आंतरिक जांच में आउटसोर्सिंग कर्मचारी द्वारा फर्जी रसीद जनरेट कर पैसे हड़पने की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संस्थान प्रशासन ने आरोपी कर्मचारी को हटा दिया है और मिलीभगत की आशंका को देखते हुए अन्य संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed