{"_id":"6073ea8889744a7e3000a307","slug":"fake-note-smuggler-arrested-by-up-ats-was-searching-for-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा नकली नोटों का वांछित तस्कर, दो साल से थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा नकली नोटों का वांछित तस्कर, दो साल से थी तलाश
Mon, 12 Apr 2021 01:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मुद्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एटीएस ने नकली नोटों के वांछित तस्कर राहुल यादव को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। प्रयागराज में दर्ज एक मुकदमे में बीते दो साल से एटीएस को राहुल की तलाश थी। राहुल पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि दो साल पूर्व पश्चिम बंगाल के बप्पा शेख को प्रयागराज से गिरफ्तार कर उसके पास से 3 लाख 40 हजार रुपये के बराबर के नकली नोट बरामद किए गए थे। इसी मामले में बिहार का रहने वाला राहुल यादव वांछित था, जो नकली नोटों को यूपी के अलग-अलग जिलों ओर बिहार में खपाता था।
हाल ही में राहुल यादव पर इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद उसे वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया। राहुल बिहार के वेस्ट चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव का रहने वाला है। यूपी एटीएस राहुल को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी कि वह नकली नोटों को कहां-कहां खपाता था।