फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake news in social media

सोशल मीडिया ने बनाया आरबीआई को निशाना

Mon, 02 Dec 2013 12:53 PM IST
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
अतुल भारद्वाज/लखनऊ Updated Mon, 02 Dec 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
fake news in social media

गलत सूचना के लिए बदनाम सोशल मीडिया ने अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को निशाना बनाया है।

विज्ञापन


फेसबुक सहित कई ब्लॉग साइट पर एक सूचना तेजी से फैली कि एक जनवरी 2014 से बैंक नोट पर कुछ भी लिखा होने पर जमा नहीं करेंगे। यह झूठ सामने आ गया है।

सरकारी और निजी बैंक के अधिकारियों ने खुद ऐसे नोट ग्राहक से नहीं लिए जाने की सूचना का खंडन किया है।

बैंकों का कहना है कि एक जनवरी के बाद भी ऐसे नोट चलन में रहेंगे। सरकारी और निजी क्षेत्र की बैंक के अधिकारियों ने साफ किया कि यह सूचना गलत तरीके से प्रसारित की गई।

अभी तक आरबीआई से ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। कोई सर्कुलर भी नहीं आया है। अब बैंकों ने ग्राहकों तक सही सूचना पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


निजी क्षेत्र की एचडीएफसी बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोग हमारी ब्रांचों में लिखे नोट लेकर आ रहे हैं। वह बदले में नए नोट मांग रहे हैं।

स्टाफ से पता चला कि ग्राहक एक जनवरी से नोट बंद किए जाने की बात कह रहे हैं। उन्हें आश्वस्त कर भेजा जा रहा है। साथ ही आरबीआई की ही ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ में खराब नोट को बदलकर हम नए नोट और सिक्के दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सरकारी उपक्रम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक आरसी गुप्ता का कहना है कि करेंसी तैयार करने में काफी खर्च करना होता है।

एक नोट खराब होने पर उससे कहीं ज्यादा कीमत नया नोट बनाने में लगती है। 10 रुपये का नोट करीब 50 रुपये की कीमत में तैयार होता है।

इसकी वजह विदेशों से आयातित होने वाला विशेष करेंसी पेपर है। उधर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के क्षेत्रीय प्रबंधक सीपी वर्मा ने कहा कि हमारे पास अभी तक कोई सूचना एक जनवरी से लिखे नोट लेना बंद करने की नहीं है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed