{"_id":"68210c93903012772a01cf37","slug":"fake-complaints-filed-through-official-mail-of-irctc-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1198769-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईआरसीटीसी की आधिकारिक मेल से दर्ज कराई फर्जी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईआरसीटीसी की आधिकारिक मेल से दर्ज कराई फर्जी शिकायतें
Mon, 12 May 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 12 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी की आधिकारिक मेल से दर्ज कराई फर्जी शिकायतें
लखनऊ। साइबर जालसाज ने आईआरसीटीसी की आधिकारिक व ऑफिशियल ईमेल आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी शिकायतें दर्ज करा दीं। मामले में आईआरसीटीसी कार्यालय में तैनात पद व्यवस्थापक नवनीत कुमार ने गोमतीनगर थाने में शनिवार को केस दर्ज कराया है। नवनीत ने आरोपी पर आईआरसीटीसी की गोपनीयता भंग करने की कोशिश का आरोप लगाया है।
नवनीत कुमार के मुताबिक, 13 मार्च को 4:53 बजे उनके कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी tourism Iko@ irctc.com का जालसाज ने दुरुपयोग कर फर्जी शिकायतें दर्ज करा दीं। मामले की जांच के दौरान एक बार फिर जालसाज ने 28 अप्रैल को 12:22 बजे ऑफिशियल ईमेल आईडी mculko@ irctc.com से दोबारा फर्जी शिकायतें दर्ज करा दीं। आरोपी अभी भी दोनों मेल आईडी से आईआरसीटीसी और रेलवे के अधिकारियों को फर्जी मेल भेज रहा है। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
नवनीत कुमार के मुताबिक, 13 मार्च को 4:53 बजे उनके कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी tourism Iko
विज्ञापन