फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake certificate issued from a photocopy shop, three arrested

एटीएस के हत्थे चढ़ा नेपाली युवकों के फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाला गैंग, किया खुलासा..

Sat, 28 Oct 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Oct 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Fake certificate issued from a   photocopy shop, three arrested
एटीएस के हत्‍थे चढ़े फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले

नेपाली युवकों व दलालों को सेना भर्ती होने के लिए फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र देने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एटीएस की टीम ने शुक्रवार को वाराणसी से इन्हें पकड़ा।

विज्ञापन


पिछले दिनों वाराणसी से ही गिरफ्तार किए गए दिलीप व चंद्रहादुर नाम के दो नेपाली युवकों ने पुलिस की पूछताछ में इन तीनों के नाम बताए थे। तभी से एटीएस इनकी तलाश में थी।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए युवकों में अजय कुमार सिंह, नागेश्वर मौर्या व अवध प्रकाश मौर्य शामिल हैं। ये तीनों वाराणसी के ही रहने वाले हैं और कचहरी के पास इनकी फोटोस्टेट की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने दी है। वाराणसी के शिवपुर स्थित साईंधाम कॉलोनी में रहने वाले नागेश्वर की कचहरी के पास फोटोस्टेट की दुकान है।

अवध प्रकाश मौर्य यहीं नौकरी करता है और यहीं से अजय सिंह के साथ मिलकर फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनवाता है। अवध प्रकाश व अजय मिलकर फर्जी मार्क्सशीट और प्रमाणपत्र तैयार कराते थे। 

आईजी ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र बनवाने की बात कबूली है। अजय पूर्व में एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए चंद्र बहादुर खत्री का प्रमुख दलाल है जो खत्री को फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराता है।


एक मार्क्सशीट व सनद बनवाने के बदले चंद्रबहादुर अजय को 1500 रुपये देता था, जिसमें से अवध प्रकाश को भी 3 से 4 सौ रुपये मिलते थे। 

गौरतलब है कि पुलिस की गिरफ्त में आया चंद्र बहादुर हाईस्कूल और इंटर का सर्टिफिकेट बनवाकर नेपाली युवकों को सेना में भर्ती कराने का धंधा करता था।

गिरफ्तार तीनों युवकों के पास से कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, हाईस्कूल व इंटर की मार्क्सशीट, प्रमाण पत्र,  जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ के नाम से बनी मुहर तथा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के नाम की बनी मुहर बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed