{"_id":"5a1965cf4f1c1b79548bf8f4","slug":"fake-calls-to-blast-in-balaji-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चला सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चला सर्च अभियान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
सर्च अभियान चलाते पुलिस कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के तालकटोरा स्थित बाला जी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस महकमें में आज हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे मंदिर परिसर को खाली करा दिया। घंटों तक चले तलाशी अभियान में पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा।
पुलिस की 100 नंबर हेल्पलाइन सेवा में दोपहर तीन बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालकटोरा स्थित बालाजी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मंदिर परिसर को खाली कराकर सर्च अभियान शुरू कर दिया। घंटो तक चले इस अभियान में पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने फर्जी कॉल करने वाले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन