Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   faizullaganj flood

Lucknow News: फैजुल्लागंज में विधायक नीरज बोरा ने मनाया दीपोत्सव

Sat, 07 Nov 2026 05:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
faizullaganj flood
फैजुल्लागंज में विधायक नीरज बोरा ने मनाया दीपोत्सव
फैजुल्लागंज में विधायक नीरज बोरा ने मनाया दीपोत्सव
विज्ञापन


लखनऊ: दूसरों के जीवन में खुशहाली और रोशनी लाना ही सनातन संस्कृति का मूल संदेश है। इसी भाव के साथ लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने फैजुल्लागंज स्थित महावीर लॉन में लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा आयोजित ‘फ्लड रिलीफ एक्शन समारोह’ में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ दीपोत्सव मनाया। इस दौरान लायंस क्लब की ओर से जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया था कि जब फैजुल्लागंज के प्रभावित परिवारों के घरों में दीप प्रज्ज्वलित होंगे, तभी वे अपने घर में दीपक जलाएंगे। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में क्षेत्र की बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान के लिए पक्का पुल से आईआईएम रोड तक 5.5 किमी लंबे तटबंध तथा 12 फ्लड पंपिंग स्टेशनों के निर्माण हेतु ₹331 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, क्षेत्र की सभी सड़कों को पुनः बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. बोरा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में फैजुल्लागंज भी गोमती नगर की तर्ज पर विकसित होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने दीये जलाकर विधायक के प्रति आभार जताया। समारोह में सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर, लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परमजीत सिंह सहित प्रमुख पदाधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed