{"_id":"6683ff1fa65169cce8048b7f","slug":"faizabad-mp-awadhesh-prasad-speech-in-loksabha-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha: फैजाबाद सांसद ने अयोध्या में विकास के दावों पर उठाए सवाल, बोले- उचित मुआवजा नहीं दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha: फैजाबाद सांसद ने अयोध्या में विकास के दावों पर उठाए सवाल, बोले- उचित मुआवजा नहीं दिया गया
Tue, 02 Jul 2024 07:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:01 PM IST
सार
लोकसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाषण के बाद फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या में विकास के दावों पर सरकार को जमकर घेरा।
विज्ञापन
लोकसभा में फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाषण के बाद फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या में विकास के दावों पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में दुनिया भर से लोग आ रहे हैं। वहां सड़कें टूटी हुई हैं। गंदगी फैली हुई है और दलितों-गरीबों की बस्तियों में पानी भरा हुआ है। इन जगहों पर जल निकासी के लिए 35 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे वो कहां गए किसी को पता नहीं।
विज्ञापन
फैजाबाद सांसद ने कहा कि अयोध्या में जिस रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करके आए थे। कुछ दिनों बाद ही उसकी बाउंड्रीवाल गिर गई। अयोध्या में एयरपोर्ट बना लेकिन जिन किसानों की जमीन ली गई है। उन्हें अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अवाम ने तोड़ दिया हुकूमत का गुरूर..., अखिलेश ने अयोध्या से लेकर अग्निवीर पर सरकार को घेरा, पढ़ें प्रमुख बिंदु
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का सपा पर हमला, बोलीं- उनके लिए पीडीए का नारा सत्ता पाने का हथियार
उन्होंने सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश के हर जिले का सर्किल रेट तय होता है पर अयोध्या का अब तक तय नहीं किया गया है। किसानों से उनकी जमीन कौड़ियों के भाव ले ली गई है और बाहरी लोगों को बसा दिया गया है।
अवधेश प्रसाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में बोल रहे थे। उन्होंने अभिभाषण की पुस्तिका दिखाते हुए कहा कि 29 पन्ने की पुस्तिका में ऊपर राष्ट्रपति का नाम तक नहीं लिखा हुआ है। ऐसा नहीं होना चाहिए।