{"_id":"5bf7eacebdec22416b277ea7","slug":"faizabad-mandal-becomes-ayodhya-mandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद खत्म, अब मंडल और जिला हुआ अयोध्या, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद खत्म, अब मंडल और जिला हुआ अयोध्या, अधिसूचना जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 Nov 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या (file foto)
- फोटो : amar ujala
फैजाबाद जिले व मंडल का नाम बदलकर अयोध्या करने की अधिसूचना जारी कर दी गई। इलाहाबाद मण्डल अब प्रयागराज मण्डल के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के मौके पर फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने का एलान किया था। इसके बाद अयोध्या के डीएम व कमिश्नर ने जिले व मंडल का नाम बदलकर अयोध्या किए जाने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
राजस्व परिषद ने इस पर अपनी संस्तुति सरकार को दी और शासन ने 13 नवंबर को फैजाबाद जिले व मंडल का नाम बदलकर अयोध्या किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर पहले ही प्रयागराज किया जा चुका है।