फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   facebook and whatsapp is banned in up schools

यूपीः स्कूलों में बैन हुआ फेसबुक और व्हाट्सएप

Mon, 06 Jul 2015 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला,उन्नाव Updated Mon, 06 Jul 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
facebook and whatsapp is banned in up schools

यूपी में स्कूल टाइम पर अब कोई भी टीचर या स्टूडेंट सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।परिषदीय विद्यालय में पढ़ाने वाले टीचर यदि स्कूल समय सोशल मीडिया पर लिप्त पाए गए तो उनका निलंबन किया जाएगा। छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने यह आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में अभी तक छात्राओं के साथ जो घटनाएं हुई हैं उसमें सोशल मीडिया एक बड़ा व प्रमुख कारण रहा है।
जानकारों की मानें तो शिक्षा विभाग में कई ऐसे टीचर हैं जो अपने अलग-अलग ग्रुप बनाए हुए हैं और वह विद्यालय पहुंचने के बाद उसी में चैट किया करते हैं।

यह टीचर पढ़ाई पर तो ध्यान देते नहीं साथ ही बच्चों को भी उसी में मशगूल रखते हैं। ऐसे में बच्चे भी विद्यालय में पढ़ाई छोड़ अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं। इसमें सबसे अधिक युवा महिला व पुरुष टीचर शामिल हैं।
विज्ञापन


टीचरों की इस प्रकार की हरकतों से बच्चों के भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। शासन ने स्कूल टाइम में रोक लगाने के दिए हैं। चेकिंग के दौरान यदि टीचर मोबाइल में मशगूल दिखे तो उसे सस्पेंड किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर ने बच्चों को दिखा डाली थी अश्लील फोटोज

facebook and whatsapp is banned in up schools

पिछले वित्तीय वर्ष में बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने विकासखंड पुरवा के एक टीचर का विद्यालय में बच्चों को अश्लील चित्र दिखाने पर न सिर्फ निलंबन किया था बल्कि एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

इसके अलावा विकासखंड मियागंज व सिकंदरपुर सरोसी में विद्यालय निरीक्षण के दौरान व्हाट्सएप पर मशगूल पाए जाने पर दो महिला टीचरों का निलंबन किया था।

साथ ही जांच टीम को आदेश दिए थे कि वह निरीक्षण के दौरान शक होने पर टीचर का मोबाइल भी चेक कर सकती है। साथ ही बच्चो से बात कर टीचर की गतिविधि का पता लगा सकती है।

यह आदेश निवर्तमान बीएसए ने पहले ही जारी कर रखा है। अब शासन का आदेश है तो इस पर खास ध्यान रखा जाएगा। यदि कोई टीचर सोशल मीडिया पर व्यस्त पाया गया तो सस्पेंड कर दिया जाएगा।
राजेश सिंह,बीईओ मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed