{"_id":"6aef822dd6d12c9fd008ef8a","slug":"fabricated-a-false-story-of-a-robbery-after-losing-money-in-an-online-game-lucknow-news-c-13-1-lko1128-2001566-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑनलाइन गेम में रकम हारने पर रची लूट की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑनलाइन गेम में रकम हारने पर रची लूट की झूठी कहानी
Sun, 08 Nov 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
राजाजीपुरम। ऑनलाइन गेम में लगातार रुपये हारने पर सआदतगंज के चौपटिया कॉलोनी निवासी महिला ने शुक्रवार दोपहर जेवर लूट की झूठी कहानी गढ़ी। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दी। जांच में घटना के साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने सच्चाई बता दी।
डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला कई महीने से मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रही थी। इसमें वह रोजाना करीब एक हजार रुपये हार रही थी। धीरे-धीरे बैंक खाते में जमा एक लाख रुपये भी खत्म हो गए। शुक्रवार को महिला ने चौक स्थित सराफा बाजार में अपनी अंगूठी और कान के झाले बेच दिए। लौटते समय दोपहर करीब तीन बजे उसने पुलिस को सूचना दी कि बेटे को स्कूल से लेने स्कूटी से जा रही थी। बाबू पार्षद वाली गली में पीछे से आए दो बाइक सवारों ने स्कूटी में टक्कर मारकर कान की बाली और अंगूठी लूट ली।
डीसीपी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने करीब पांच घंटे तक जांच की और इलाके के 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हुई। आसपास के लोगों ने भी लूट से इन्कार किया। पूछताछ में महिला ने झूठी सूचना देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस उसे सराफ के पास ले गई, जिसने जेवर बेचने की पुष्टि की। डीसीपी ने बताया कि महिला के पति को थाने बुलाकर जानकारी दी गई। इसके बाद चेतावनी देकर महिला को पति के सुपुर्द कर दिया गया।