{"_id":"6aca9d70c7fa453f4c071b18","slug":"extra-buses-to-run-to-naimish-vindhyachal-and-tulsipur-during-navratri-lucknow-news-c-13-lko1096-1960587-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नवरात्र पर नैमिष, विंध्याचल, तुलसीपुर के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नवरात्र पर नैमिष, विंध्याचल, तुलसीपुर के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
लखनऊ। नवरात्र के दौरान मिर्जापुर स्थित विंध्याचल, बलरामपुर स्थित तुलसीपुर और सीतापुर के नैमिषारण्य की यात्रा के लिए अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। आलमबाग और कैसरबाग से एसी व सामान्य बसों का संचालन होगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में धार्मिक क्षेत्रों के बीच परिवहन सेवाएं चलाने के निर्देश दिए गए थे। लखनऊ से तीन धार्मिक स्थलों के बीच चलाई जाने वाली बसों की समयसारणी और किराया तय किया गया है। एसी बसों में ऑनलाइन सीटें बुक कराई जा सकती हैं।
कैसरबाग डिपो के एआरएम सतीश पाल ने बताया कि कैसरबाग से तुलसीपुर के लिए रोजाना शाम 4:30 बजे रवाना होकर बस रात में 11 बजे तुलसीपुर पहुंचेगी। वापसी में सुबह पांच बजे तुलसीपुर से चलकर बस 11 बजे कैसरबाग आएगी। इसका किराया 269 रुपये है। कैसरबाग डिपो से नैमिषारण्य के लिए सुबह 6:30 बजे साधारण बस चलेगी। इसका किराया 122 रुपये है। आलमबाग टर्मिनल से विंध्याचल के लिए रात 11 बजे एसी बस चलेगी। इसका किराया 568 रुपये है। आलमबाग टर्मिनल से मिर्जापुर के लिए दोपहर 3.30 बजे की एसी बस का किराया 608 रुपये है।