फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Expo will be decorated in Indira Gandhi Pratishthan: Domestic and foreign products will be found in Furniture and Lifestyle Expo

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सजेगा एक्सपो : फर्नीचर व लाइफस्टाइल एक्सपो में मिलेंगे देसी-विदेशी उत्पाद

Thu, 09 Jun 2022 11:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Jun 2022 11:17 PM IST
सार

इसमें हाउस ऑफ वरदा के डिजाइन व दुबई फैशन स्ट्रीट प्रमुख आकर्षण होंगे। वहीं, विभिन्न फ्लेवर की चाय की चुस्कियां इस एक्सपो का मजा दोगुना कर देंगी। इसका आयोजन 10 से 13 जून तक प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Expo will be decorated in Indira Gandhi Pratishthan: Domestic and foreign products will be found in Furniture and Lifestyle Expo
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सजेगा एक्सपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार से द प्लानर्स के तत्वावधान में फर्नीचर व लाइफस्टाइल एक्सपो के नये सीजन का शुभारंभ होने जा रहा है। इस आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। आयोजक सनी मलिक ने बताया कि यह नया सीजन अपने आप में अद्भुत होगा। उन्होंने बताया कि समय के साथ द प्लानर्स के कार्यक्रमों की सफलता को देखते हुए नये डिजाइनर्स व क्वालिटी प्रोडक्ट्स एक्सपो से जुड़ते जा रहे हैं। इस बार इवेंट में मिडनाइट फूड फेस्टिवल स्वाद के शौकीनों को नया अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि यह एक्सपो सुबह 11 से रात 11 बजे तक चलेगा। समर सीजन में यह एक्सपो राजधानी वासियों को नया एक्सपीरियंस देगा। इसमें हाउस ऑफ वरदा के डिजाइन व दुबई फैशन स्ट्रीट प्रमुख आकर्षण होंगे। वहीं, विभिन्न फ्लेवर की चाय की चुस्कियां इस एक्सपो का मजा दोगुना कर देंगी। यह एक्सपो लोगों के घर की साज सज्जा में चार चांद लगा देगा। इसका आयोजन 10 से 13 जून तक प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed