फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Explosion at Kabirpur substation, Hanskheda faces power outage

Lucknow News: कबीरपुर उपकेंद्र में धमाका, हंसखेड़ा की बिजली गुल

Tue, 15 Sep 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 15 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Explosion at Kabirpur substation, Hanskheda faces power outage
लखनऊ। पारा के कबीरपुर उपकेंद्र में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जोरदार धमाका होने से इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 10 मिनट बाद दूसरे 33 केवी फीडर से आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन तकनीकी खराबी के कारण हंसखेड़ा फीडर से जुड़े करीब 1500 उपभोक्ताओं की बिजली ढाई घंटे तक गुल रही। चिनहट के साईं रेजीडेंसी, उत्तरधौना और मानस गार्डन समेत आसपास के इलाकों में भी सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

उपकेंद्र कर्मियों के मुताबिक, धमाके के बाद यार्ड का निरीक्षण किया गया। इसके बाद दूसरे फीडर से आपूर्ति शुरू की गई। हंसखेड़ा फीडर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने में समय लगा।
विज्ञापन

उधर, चौक के बानवाली गली में रविवार आधी रात एबीसी में आग लग गई। इससे इलाके की बिजली सोमवार सुबह तक बाधित रही। उपभोक्ताओं की शिकायत के बावजूद जली एबीसी बदलने में काफी समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल में दो लाख आबादी ने झेला संकट
माल उपकेंद्र से जुड़े माल, मंझी, अटारी, नबीपनाह और गहदेव समेत कई गांवों की करीब दो लाख आबादी भी बिजली संकट से प्रभावित रही। यहां सुबह 10:30 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बंद रही। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ। अवर अभियंता त्रिभुवन राज ने बताया कि 33 केवी लाइन के आसपास पेड़ों की डालियों की छंटाई कराई जा रही थी। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति बंद रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed