फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   exploitation of lady officer by jailar

महिला अधिकारी ने जेलर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, जांच के आदेश

Thu, 01 Oct 2020 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
exploitation of lady officer by jailar
प्रतीकात्मक तस्वीर
जेल में बंद किसानों से वसूली व उत्पीड़न के आरोप मे हटाए गए जेलर अरुण मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। जिला जेल में तैनात एक महिला अधिकारी ने भी बुधवार को डीजी आनंद कुमार से मुलाकात कर जेलर अरुण मिश्रा द्वारा अभद्रता व उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। डीजी ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


महिला अधिकारी ने डीजी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के लिए जेलर अरूण मिश्रा के पास जाने पर वह उसे कमरे में बैठा लेते थे और उससे अभद्र बातें करते थे। पीड़िता का आरोप है कि जेल में दो महिला अधिकारी की तैनाती होने  के बावजूद आए दिन उसकी ड्यूटी ही रात में लगाते थे।
विज्ञापन


जब भी उसने इसका विरोध करने का प्रयास किया तो कार्रवाई करने की धमकी देते थे। आरोप है कि पीड़ित महिला अधिकारी 10 सितम्बर को अवकाश पर थी, इसके बाद भी उसकी ड्यूटी लगा दी गई। इतना ही नहीं, मामला जेल अधीक्षक आशीष तिवारी तक पहुंचा तो जेलर  महिला को अर्दब में लेकर उससे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक रूप से किया गया प्रताड़ित

महिला अधिकारी ने जेलर पर आरोप लगाया है कि एक साथ कई कामों की जिम्मेदारी देकर उसका मानसिक उत्पीड़न भी किया गया। जेलर पर कई दस्तावेज के गायब करने का भी आरोप महिला अधिकारी ने लगाया है। वहीं जेल में बंद किसानों से वसूली व उत्पीड़न के आरोप मे हटाए गए जेलर अरुण मिश्रा को अब मिर्जापुर जेल भेजा गया है।

हालांकि बुधवार को कारागार मुख्यालय ने लिपिकीय त्रुटि बताते हुए जेलर के तबादले के संबंध में संशोधित आदेश जारी करते हुये मिर्जापुर भेजा है। बुधवार की शाम जेलर अरुण मिश्रा जिला जेल से कार्यमुक्त हो गए। जेल सूत्रों के मुताबिक, मऊ जेलर का गृह जनपद होने के कारण उन्हें मिर्जापुर जेल भेजा गया है।

जेलर अरुण मिश्रा के खिलाफ महिला जेल अधिकारी ने बुधवार को मुख्यालय पर आकर शिकायत की है। मामले की जांच कराएंगे। जांच मे दोषी पाए जाने पर जेलर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।  - आनन्द कुमार, डीजी जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed