{"_id":"67058421c8eb30adb00812d4","slug":"explanation-sought-from-village-secretary-who-uploaded-misleading-feedback-shravasti-news-c-104-1-srv1002-107171-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भ्रामक फीडबैक अपलोड करने वाले ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भ्रामक फीडबैक अपलोड करने वाले ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण तलब
Wed, 09 Oct 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। हैंडपंप रिबोर को लेकर अमवा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके निस्तारण में ग्राम सचिव की ओर से भ्रामक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए डीएम ने भ्रामक फीडबैक अपलोड करने वाले ग्राम सचिव को डीपीआरओ से कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया है।
हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के ग्राम अमवा निवासी महेश चंद्र ने हैंडपंप मरम्मत के लिए आईजीआरएस पर शिकायत की थी। इस पर ग्राम सचिव ने अपनी आख्या अपलोड किया था। जिस पर शिकायतकर्ता ने असंतोष जताया था। इस प्रकरण को संज्ञान लेते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने जांच कराई। जांच में पता चला कि संबंधित ग्राम सचिव की ओर से बिना कार्रवाई किए ही रिपोर्ट आख्या अपलोड कर दी गई थी। इससे जिले की रैंकिंग प्रभावित हुई है।
इस पर डीएम ने डीपीआरओ नंदलाल को संबंधित ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। डीएम ने कहा है कि आईजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारी रुचि लेकर निस्तारित करें। साथ ही स्वयं निरीक्षण कर फोटो सहित आख्या अपलोड करें। अन्यथा संबधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।