फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Expiry date should be mentioned on ayurvedic medicine

अगर आयुर्वेदिक दवा खाते हैं तो जरूर पढ़ें खबर

Mon, 23 Mar 2015 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 23 Mar 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
Expiry date should be mentioned on ayurvedic medicine

आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं को लेकर भ्रांति है कि जितनी पुरानी होगी, उतना ही असर बढ़ेगा। आयुष मंत्रालय ने इस भ्रांति को तोड़ते हुए कंपनियों के लिए इन दवाओं पर एक्सपायरी डेट लिखने को अनिवार्य बनाने जा रहा है।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को हर्बल दवाओं पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव जितेंद्र शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा जैसे आयुर्वेद, यूनानी और सिद्धा की दवाओं पर कड़े नियम लागू कर इसे भरोसेमंद बनाने की जरूरत है। जितेंद्र शर्मा ने स्पष्ट किया कि केवल कुछ आयुर्वेदिक दवाओं में यह गुण है कि वे जितना पुरानी होंगी, उतनी ही असरदार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक रूप से इसकी पुष्टि हो चुकी है कि यह बात सभी आयुर्वेदिक या यूनानी दवाओं पर लागू नहीं होती है। ऐसे में मंत्रालय इन दवाओं पर एक्सपायरी डेट प्रिंट किए जाने को अनिवार्य करने की तैयारी कर चुका है। इसका पालन नहीं करने पर कंपनियों पर सीधी कार्रवाई होगी।

आयुर्वेद को बढ़ावा देगा अमेरिका

Expiry date should be mentioned on ayurvedic medicine

संयुक्त सचिव ने बताया कि अभी दवा की पैकिंग पर केवल औषधि के प्रचलित नाम लिख दिए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग होने के चलते यह तरीका ठीक नहीं है। इसे देखते हुए कंपनियों को पैकिंग के दौरान दवा बनाने में उपयोग हुई औषधियों के सामान्य और वैज्ञानिक नाम भी प्रिंट करने के आदेश दिए गए हैं।

आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए भारत और अमेरिका के बीच एक एमओयू होनी है। यह एमओयू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मुलाकात के बाद साइन हुए इंडो-यूएस जॉइंट ट्रेड डिक्लरेशन का हिस्सा होगा।

इसे लेकर दोनों देश के अधिकारियों के बीच बैठक हो चुकी है। वहीं पिछले सप्ताह अमेरिकी दूतावास के स्वास्थ्य अधिकारी बीएचयू का भ्रमण कर पूरी जानकारी ले चुके हैं। अगले महीने इसी सिलसिले में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिकामें वहां एफडीए अधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लेने जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed