फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Expired injection given in CHC, condition worsened

Lucknow News: सीएचसी में लगा दिया एक्सपायर्ड इंजेक्शन, हालत बिगड़ी

Sun, 22 Sep 2024 06:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Expired injection given in CHC, condition worsened

विज्ञापन
माल। इलाके की सीएचसी में शुक्रवार को फार्मासिस्ट ने महिला को एक्सपायर्ड इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज मिलने पर हालत सुधरी। इस बीच परिजनों ने सीएचसी पर लगाए गए इंजेक्शन की खाली शीशी दिखाई।

जांच में पता चला कि इंजेक्शन एक साल पहले ही एक्सपायर हो चुका है। इस पर परिजनों ने किसान यूनियन के साथ शनिवार को सीएचसी का घेराव कर हंगामा किया। सीएचसी प्रभारी से शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन




माल के बिध्धी श्यामा गांव निवासी 45 वर्षीय सुघरा के पैर में कुछ दिन पहले खेत की बाढ़ में लगा तार लग गया था। इससे इंफेक्शन फैलने लगा तो वह शुक्रवार को माल सीएचसी गईं। यहां ओपीडी चला रहे फार्मासिस्ट अजीत कुमार मिश्रा ने एमाक्सीन इंजेक्शन लगाने के साथ कुछ दवाएं व इंजेक्शन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद सुघरा को उलझन, जकड़न होने लगी। वह बेहोश हो गईं तो परिजन तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए।



एक्सपायर्ड इंजेक्शन लगाने का पता चलने पर भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता सीएचसी पहुंचे और सीएचसी अधीक्षक संदीप सिंह से शिकायत की।

जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई



मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed