फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Experts will brainstorm from today to identify lung cancer.

Lucknow News: फेफड़े कैंसर की पहचान के लिए आज से मंथन करेंगे विशेषज्ञ

Sat, 14 Feb 2026 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Experts will brainstorm from today to identify lung cancer.
प्रेसवार्ता करते डॉ. वेद प्रकाश।
लखनऊ। फेफड़े के कैंसर की पहचान, उसकी स्टेजिंग और आधुनिक इलाज पर मंथन के लिए देशभर से विशेषज्ञ केजीएमयू में जुटेंगे। नई दवाओं की जानकारी देंगे। बीमारी की रोकथाम पर सलाह देंगे।
विज्ञापन

केजीएमयू पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश ने शुक्रवार को केजीएमयू के शताब्दी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि केजीएमयू के पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग, इंडियन चेस्ट सोसाइटी और पल्मोक्रिट फाउंडेशन की ओर से 14 व 15 फरवरी को शताब्दी भवन फेज 2 के सभागार में एआईपीकॉन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 15 फरवरी को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक काॅन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे। अमेरिका के डॉ. आशुतोष सचदेवा, मोहाली से डॉ. डी बेहरा, डॉ. अजमल खान, डॉ. हरि किशन गोनुगुंटला, डॉ. अर्जुन खन्ना समेत अन्य विशेष हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed