फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Experts posted at PHC will now serve at CHC

Lucknow News: पीएचसी पर तैनात विशेषज्ञ अब सीएचसी पर देंगे सेवा

Tue, 28 Jan 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Experts posted at PHC will now serve at CHC
लखनऊ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर तैनात विशेषज्ञ डॉक्टर अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर सेवाएं देंगे। प्रमुख सचिव के निर्देश पर सीएमओ ने चार विशेषज्ञ सीएचसी से संबंद्ध किए हैं। अन्य पीएचसी पर तैनात विशेषज्ञ भी खोजे जा रहे हैं, ताकि उन्हें भी सीएचसी भेजा जा सके।
विज्ञापन




शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 54 पीएचसी और 20 सीएचसी हैं। कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ तैनात थे। ये डॉक्टर पीजी करके यहां भेजे गए थे। पीएचसी पर विशेषज्ञ डॉक्टर की बहुत जरूरत नहीं है। ऐसे में निर्देश दिए गए कि इन विशेषज्ञों को सीएचसी पर तैनाती दी जाए, जहां मरीजों को इनका बेहतर लाभ मिल सकेगा। चार पीएचसी से सीएचसी संबंद्ध किए गए डॉक्टर ओपीडी के मरीज देखेंगे। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि पीएचसी पर तैनात अन्य विशेषज्ञों को भी सीएचसी पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed